नारी उत्थान एवं लोक मंगल की भावना से प्रेरित कर दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय साहू रामस्वरूप जी ने अपने दिवंगत पिता साहू गोपीनाथ जी की स्मृति में साहू गोपीनाथ इण्टर कॉलेज की स्थापना की। इस संस्था का शुभारम्भ सन 1955 में जूनियर हाईस्कूल के रूप में हुआ। 1956 में हाईस्कूल का दर्जा मिला। 1958 में कला में विषयों सहित इन्टरमीडिएट की कक्षायें भी प्रारंभ हो गयी। सन 1964 में इन्टर में विज्ञान की कक्षायें भी संचालित होने लगी।
वर्तमान में साहू रामस्वरूप धर्मार्थ ट्रस्ट के द्वारा तीन शिक्षण संस्थाएं संचालित की जा रही हैं:
उपरोक्त तीनों संस्थायें ही बरेली नगर का गौरव है। प्रधानाचार्या के निर्देशन एवं प्रबंध समिति के प्रोत्साहन से विद्यालय का कार्य सफल रहा है। गत वर्षों में कई बार शिक्षिकाओं के अदम्य उत्साह व अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप इस विद्यालय का यूपी बोर्ड के वरीयताक्रम में भी स्थान रहा है। कई बार शत-प्रतिशत परिणाम से बरेली का गौरव बढ़ाया है। केवल शत-प्रतिशत परिणाम ही नहीं बल्कि यूपी की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, विज्ञान प्रतियोगिता एवं खेलकूद में भी इस विद्यालय की छात्राओं ने कई चैम्पियनशिप प्राप्त की व राज्य स्तर पर कई नये रिकार्ड स्थापित किये तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी पुरस्कार प्राप्त किये।
प्रमुख उपलब्धियां
- 1955: जूनियर हाईस्कूल के रूप में स्थापना
- 1956: हाईस्कूल का दर्जा प्राप्त
- 1958: इन्टरमीडिएट (कला) प्रारंभ
- 1964: इन्टरमीडिएट (विज्ञान) प्रारंभ
- यूपी बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम
- राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में रिकार्ड
- राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार